फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fifth Holi Festival boom in Pokharam

पोखरम के पांचवे होली महोत्सव की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fifth Holi Festival boom in Pokharam
बग्वालीपोखर स्थित पोखरम संस्थान में होली गाते होल्यार। - फोटो : ALMORA
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर स्थित पोखरम संस्थान में पांचवें होली महोत्सव में शास्त्रीय रागों पर होली गीतों की धूम रही। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आए होल्यारों ने होली गीत गाए।
विज्ञापन

मोहन सिंह बिष्ट ने राग जंगला काफी में ‘होली खेलें पशुपतिनाथ नगर नेपाल में’, ललित त्रिपाठी ने ‘हो मुबारक मंजरी फूलों भरी, ऐसी होली खेलें जनाब अली’गीत गाया। अल्मोड़ा के धीरू उस्ताद ने राग पीलू में ‘ब्रज में उड़त गुलाल’ और निर्मल पंत ने राग क्यान में ‘मुरली नागिन सौं’, अमरनाथ भट्ट ने राग काफी में ‘कैसी ये धूम मचाई’ होली गाकर दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

पोखरम होली महोत्सव 2020 में रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, स्याल्दे, द्वाराहाट, चौखुटिया, लखनऊ, हरिद्वार, दिल्ली आदि स्थानों से आए हुए होल्यारों के साथ शास्त्रीय संगीत की इस अनूठी रात्रि के सैकड़ों लोग साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले संस्था के संरक्षक मोहन सिंह बिष्ट, निदेशक त्रिभुवन बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक केसी त्रिपाठी आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि होली गायन की परंपरा कुमाऊं में सैकड़ों वर्षों से रही है। कुमाऊं की यह विधा अपने आप में एक लंबा इतिहास समेटे हुए है। एक मान्यता है कि चंद शासन काल में यह विधा मौजूद थी।
दूसरी मान्यता के अनुसार उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में बैठकी होली गायन की शुरुआत अल्मोड़ा में मल्ली बाजार स्थित हनुमान मंदिर से हुई। उन्होंने कहा कि अब पोखरम होली महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से होली गायक पहुंचते हैं।

समारोह में बग्वालीपोखर के नवीन बिष्ट और अल्मोड़ा के निर्मल पंत को पोखरम होली महोत्सव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि संस्थान प्रतिवर्ष चुनिंदा शास्त्रीय गायकों को यह सम्मान प्रदान करता है। इस मौके पर ललित त्रिपाठी, मोहन सिंह बिष्ट, निर्मल पंत, दीप जोशी, चंद्रशेखर, निधि जोशी, नवीन बगाना, सतीश पांडे, मनोज पांडे, नवीन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed