फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fifteen-year-old boy in broad daylight slipped on Leopard

दिन दहाड़े पंद्रह वर्षीय बालक पर झपटा तेंदुआ  

Mon, 06 Jun 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fifteen-year-old boy in broad daylight slipped on Leopard
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दिन दहाड़े पोखरी सुनाड़ी गांव में तेंदुआ पंद्रह वर्षीय लड़के पर झपट गया और उसे घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए सोमेश्वर अस्पताल लाए हैं। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। पोखरी सुनाड़ी गांव में शाम 4:45 बजे विक्की कुमार (15) पुत्र नारायण राम अपने घर से कुछ दूरी पर जा रहा था। पास ही खंडहर से तेंदुआ निकला और विक्की पर झपट पड़ा।
उसके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए ने विक्की के पीठ के अलावा बांयी आंख की भौं, माथे और बांए हाथ पर पंजे मार कर उसे घायल कर दिया। परिजन घायल विक्की को इलाज के लिए सोमेश्वर अस्पताल लाए। जहां डॉ. सुरेश चंद्र पाठक और डॉ. आनंद तिवारी ने विक्की का इलाज किया।
विज्ञापन

इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। रेंजर मनोज लोहनी का कहना है कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। इधर क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



मटेना, जिनखोला और पचना में तेंदुए का आतंक
 विकास खंड मुख्यालय से लगे जिनखोला, मटेना और पचना में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुआ शाम होते ही आबादी में दिखाई  दिखने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पिंजड़े में कैद करने को कहा है। मटेना गांव निवासी लोकेश तिवारी ने बताया कि तेंदुए ने गांव की कटीली झाड़ियों में घर बना रखा है।

शाम होते ही तेंदुआ गांव के मुख्य मार्गों में हर रोज दिखाई देता है। तिवारी ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए छह माह पूर्व गांव में पिंजरा लगाया था। जिससे विभाग ने हटा दिया है। पचना के क्षेपं सदस्य प्रकाश कोहली ने बताया तेंदुए को कैद करने के संबंध में वन विभाग को कई बार लिख दिया गया है। विभाग ने आज तक गांव में पिंजरा नहीं लगाया है। बिमोला के प्रधान हरी राम ने वन विभाग से तेंदुए के हमले  से प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed