{"_id":"c74f9e2d21ca1fd20a69626192ea2f9a","slug":"female-leopard-died-of-starvation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से मादा तेंदुए ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से मादा तेंदुए ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के अंतर्गत कांटली रोड में बृहस्पतिवार सायं एक मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद मादा तेंदुए को शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
पशु डाक्टरों के अनुसार तेंदुए की मौत भूख के चलते हुई है। बृहस्पतिवार सायं 6:30 बजे कांटली के पास लोगों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया। पशु चिकित्सक डा. ओपी आर्या और डा. करन गुप्ता ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए की आंतें सिकुड़ी हुई थीं। भूख के चलते तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं थे। दो वर्षीय मादा तेंदुए की लंबाई साढ़े पांच फीट और ऊंचाई दो फीट थी।