{"_id":"57dae1744f1c1bc43ad479dc","slug":"female-health-workers-staged-marches-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने जुलूस निकाल कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने जुलूस निकाल कर धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती एएनएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने से नाराज हड़ताली महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय से चौघानपाटा तक जुलूस निकाला। स्वास्थ्य कर्मियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने 2010 में आंदोलनरत महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 2800 रुपये से बढ़ाकर 4200 रुपये करने, महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के 440 विज्ञापित पदों पर शीघ्र नियुक्ति देने, हेल्थ कार्ड सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मांगों का शीघ्र शासनादेश जारी किया जाए। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। जुलूस और धरने पर मातृ शिशु, परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष डा. माया भंडारी, जिला सचिव सुशीला बिष्ट, निर्मला तिवारी, प्रेमा मेहता, शहनाज खान, सुनीता देवी, तारा देवी, कमला मेहता, भवानी देवी, आनंदी दयाल, दुर्गा बिष्ट, सुशीला बिष्ट, माहेश्वरी रावत, बसंती चौहान, रेखा आर्या, शानूर, गीता बृजवाल, सरस्वती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों के धरने को समर्थन दिया।