फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fellowship to VPKS

डॉ. लक्ष्मीकांत को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलोशिप मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Fellowship to VPKS
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली की 27वीं वार्षिक बैठक में प्रतिष्ठित अकादमी की फेलोशिप प्रदान की गई। फेलो के रूप में अकादमी में शामिल किया गया। डॉ. लक्ष्मीकांत को यह फेलोशिप गेहूं की 11 उन्नत रोगरोधी और जौ की पांच उन्नत रोगरोधी प्रजातियों के विकास के लिए दिया गया।
विज्ञापन

किसानों के खेतों पर किए गए विभिन्न प्रदर्शनों में देखा गया है कि यह प्रजातियां उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में 30-40 प्रतिशत तक उत्पादकता वृद्धि में सक्षम हैं। इन प्रजातियों में गेहूं की हरा चारा और दाना देने वाली प्रजाति वीएल गेहूं 829, देर से बुवाई के लिए वीएल गेहूं 892 और समय से बुवाई के लिए वीएल गेहूं 907 प्रजातियां प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं। इनका मुख्य शोध शीतकालीन गेहूं के वांछित गुणों को प्रजनन से अनुक्रमण वसंतकालीन गेहूं में करने में रहा है। डॉ. लक्ष्मी कांत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-वीपीकेएएस में काम करते हुए सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वैज्ञानिक हैं। उनके 64 से अधिक शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इस मौके पर डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, सचिव कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष ने डॉ. लक्ष्मी की उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्हें यह फेलोशिप ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान की गयी।
विज्ञापन

स्टेनले और मीना एसोसिएट अकामिक के तौर पर शामिल
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जे स्टेनले (वर्तमान में भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान हैदराबाद) और वैज्ञानिक डॉ. विजय सिंह मीना को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली की 27वीं वार्षिक ऑनलाइन बैठक में युवा वैज्ञानिकों द्वारा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए प्रतिष्ठित अकादमी द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के एसोसिएट के रूप में अकादमी में शामिल किया गया। डॉ. जे स्टेनले को फसल सुरक्षा विज्ञान के क्षेत्र और मृदा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए डॉ. विजय सिंह मीना को यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed