फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farmers troubled by irrigation problem in Chaikhutia surrounded the procession

सूखती धान की पौध देखकर चौखुटिया के किसानों के माथे पर पड़ जाते हैं बल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by irrigation problem in Chaikhutia surrounded the procession
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऐन रोपाई के समय सिंचाई नहरों में पानी न होने से काश्तकारों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है। किसानों की धान की पौध सूखने की कगार पर है। इससे आक्रोशित तल्ली गेवाड़ के भगोती, पटलगांव, जेठुआ आदि ग्राम पंचायतों के किसानों ने सिंचाई कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर तालाबंदी के साथ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृषि प्रधान चौखुटिया घाटी में रोपाई का सीजन चरम पर है लेकिन सिंचाई नहरें सूखी पड़ी हैं। करीब साढे़ सत्रह किमी लंबी सिंचाई की बाई नहर से ग्राम चौना तक सिंचाई होनी थी परंतु नहर का पानी अब तक पांच किलोमीटर से नीचे के क्षेत्रों में नही पहुंच पाया है। लगातार गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सिंचाई कार्यालय का घेराव ग्रामीणों ने जेई मनोज जोशी को खरी-खरी सुनाई। जेई ने शनिवार तक भगोती में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है। विरोध जताने वालों में भगोती के प्रधान हेम चंद्र जोशी, पटलगांव के प्रधान शंकर सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, दयासागर, कमला देवी, गणेश वैला, राजू शास्त्री, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। उन्होंने बाद में इस संबंध में डीएम से फोन पर बात कर समस्या के तुरंत निदान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो हर साल क्यों की जा रही करोड़ों की बर्बादी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। साढ़े सत्रह किमी लंबी नहर में चौना तक पानी पहुंचना है लेकिन जब पानी पांच किमी से आगे ही नही पहुंच पा रहा है तो चौना तक पानी पहुंचने की कल्पना करना बेकार है। यदि विभाग भगोती तक किसी तरह पानी पहुंचा भी देता है तो उससे आगे की ग्राम पंचायतों में सिंचाई का क्या होगा यह एक ऐसा सवाल है जिसने कृषकों के माथे पर बल ला दिया है। लोगों का कहना है कि जब सिंचाई होनी ही नही है तो फिर नहरों की मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ों की राशि क्यों बर्बाद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed