{"_id":"1ae54effceccdc7d4d1a9ce53ca5fe46","slug":"farmers-adopt-advanced-technology-kunjwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उन्नत तकनीक अपनाएं कृषक : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नत तकनीक अपनाएं कृषक : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने काश्तकारों से उन्नतशील बीज और नई तकनीक का इस्तेमाल कर अधिक आय अर्जित करने की अपील की। प्राथमिक स्कूल लछनागूंठ के प्रांगण में हुई सभा में उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
कुंजवाल से प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से पांच-पांच सौ रुपये और गांव में विकास कार्य के लिए विधायक निधि से 1.75 लाख, स्कूल फर्नीचर के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्र में खेती आज भी काश्तकारों का आजीविका का मुख्य आधार है। खेती में शोधित बीज और उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर अधिक पैदावार से अच्छी आय अर्जित की जा सकती है।
विज्ञापन
कुंजवाल ने कहा कि स्वीकृत पनुवानौला-कुंजाखाली सड़क को जल्द ही वनभूमि की मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके अलावा वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर सड़क निर्माण के लिए लोनिवि को जल्द निविदा कराने के निर्देश देंगे।
उन्होंने लछनाखाली स्कूल के बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से पांच-पांच सौ रुपये, स्कूल में फर्नीचर खरीदने को विधायक निधि से 15 हजार, गांव के विकास कार्यों के लिए चालू वित्त वर्ष में 75 हजार और अप्रैल माह में एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
वहां पर ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रधान केशर सिंह, प्रधान हरि मोहन भट्ट, नारद भट्ट, नरेंद्र बनौला, डूंगर सिंह नेगी, रूप सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे। लछनाखाली में हुए कार्यक्रम मे कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष और धौलादेवी के प्रमुख पीतांबर पांडे ने बताया कि सुंदर सिंह बिष्ट, राजू बिष्ट, नामा नेगी, आशा बिष्ट, नंदी देवी, मधुली बिष्ट, संजय नेगी, अमित नेगी, दीवान सिंह, कुंदन सिंह, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह समेत 36 से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए।