फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farewell Of My Nanda Sunanda

मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए उमड़ा पूरा शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farewell Of My Nanda Sunanda
सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा को विदाई देने उमड़ा नगर। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर मां के दर्शनों के लिए खचाखच भरा था। नगर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए। जगह-जगह महिलाओं ने डोले पर पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई दी। डोला निकलने के साथ ही सात दिनी नंदादेवी मेले का भी समापन हो गया है।
विज्ञापन

एकादशी पर बुधवार को प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर परिसर से मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकली, इससे पूर्व मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की आरती की गई। शाम 4:15 बजे शंख ध्वनि के साथ डोले की शोभा यात्रा निकली। डोला नंदादेवी बाजार, माल रोड होते हुए जीजीआईसी परिसर के निकट स्थित मां भगवती मंदिर के सामने माल रोड पर रोका गया। परंपरा के अनुसार यहां से नंदा सुनंदा को मंदिर के दर्शन कराए गए। इस भगवती मंदिर को मां नंदा सुनंदा का मायका भी कहा जाता है। नंदा-सुनंदा को मायके के दर्शन कराकर शोभा यात्रा माल रोड से सीढ़ी बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार, सर्किट हाउस होते हुए दुगालखोला स्थित नौले पर पहुंची।
विज्ञापन

विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल लोग मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक और सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, मेला सह संयोजक हरीश बिष्ट, मंदिर व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, मंदिर सह व्यवस्थापक एलके पंत, जिला सह संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, मीडिया प्रभारी अमरनाथ सिंह नेगी, सह संयोजक सांस्कृतिक परितोष जोशी, कुलदीप मेर, अमित शाह मोनू, महेंद्र बिष्ट, हिमांशु परगई ,वैभव पांडे, कमलेश पांडे, संयोजक मूर्ति निर्माण रवि गोयल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सभासद अशोक पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।
विदाई देते भावुक हुई मातृ शक्ति
अल्मोड़ा। मां नंदा सुनंदा के मायके से विदाई के समय डोले यात्रा में शामिल महिलाएं भावुक हो गई। शोभा यात्रा में महिलाओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में गीता मेहरा, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, मीना भैसोड़ा, लता तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी आदि शामिल हुई।
चंदवंशज और राजपुरोहित परिवार ने की मां नंदा सुनंदा की पूजा
अल्मोड़ा। ड्योलीपोखर में चंद वंशज और राजपुरोहित परिवार ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना की। चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और उनकी पुत्र वधु कामाक्षी सिंह समेत राजपुरोहित परिवार के दिनेश पंत, विजय पंत, हेमा पंत, हेमा पांडे, विनोद पांडे, दीप पांडे, आदित्य पंत, जय श्री पांडे, दीप श्री पांडे, गर्वित पांडे आदि ने मां नंदा-सुनंदा की आरती उतार कर सुख शांति की कामना की।
स्टार नाइट में कलाकारों के गीतों पर झूम दर्शक
अल्मोड़ा। मेले में मंगलवार देर रात्रि एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के मैदान में आयोजित स्टार नाइट में कलाकारों ने समा बांध दिया। स्टार कलाकार गायक जितेंद्र तोमक्याल और मेघना चंद्रा ने गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। नंदा देवी मंदिर परिसर के सांस्कृतिक मंच पर स्टार कलाकार खुशी जोशी, राकेश खनवाल, इंदर आर्य के गीतों पर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक झूमने लगे।

जलेबी और पेठे की दुकानों में रही भीड़
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के समापन के बाद जलेबी और पेठे की दुकानों में भीड़ रही। लोग मेले की सौगात के रूप में जलेबी, पेठे को खरीद कर घरों को रवाना हुए। डोले की शोभा यात्रा को देखने ग्रामीण इलाकों से भी महिलाएं पहुंची थीं। खिलौनों की दुकानों भी खरीदारी को महिलाओं की भीड़ रही।

बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा की विदाई के दौरान उमड़ा जनसैलाब। संवाद

बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा की विदाई के दौरान उमड़ा जनसैलाब। संवाद- फोटो : ALMORA

बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा को विदाई देने उमड़े नगरवासी। फोटो हेमंत बिष्ट संवाद

बुधवार को अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा को विदाई देने उमड़े नगरवासी। फोटो हेमंत बिष्ट संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed