{"_id":"58557ce14f1c1be85164a204","slug":"falling-from-the-mountain-village-head-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की पहाड़ी से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की पहाड़ी से गिरने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीनाकोट के ग्राम प्रधान और भाजपा मछोड़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह (58) की पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आनंद सिंह पैदल मार्ग से कहीं जा रहे थे। इस बीच पहाड़ी में पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके निधन पर विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, भाजपा मछोड़ मंडल अध्यक्ष मनोज करगेती, हरीश कोटिया सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन