फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Expired medicine in almora hospital

Almora News: जिला अस्पताल प्रशासन ने फार्मासिस्ट को औषधि वितरण केंद्र से हटाया

Thu, 23 Nov 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Expired medicine in almora hospital
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीज को मियाद पूरी कर चुकी दवा थमाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। फार्मासिस्ट को औषधि वितरण से हटाकर अन्यत्र तैनात कर दिया है। इधर अस्पताल प्रशासन औषधि वितरण केंद्र में मियाद पूरी कर चुकीं दवा चेक करने में लगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते मंगलवार को एक मरीज को मियाद पूरी कर चुकी दवा नेजल स्प्रे थमा दी गई थी। मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई और सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को शीघ्र स्टॉक चेक कर मियाद पूरी कर चुकी दवा के निस्तारण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फार्मासिस्ट को औषधि वितरण केंद्र से हटाकर अन्यत्र तैनात कर दिया है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि संबंधित फार्मासिस्ट से दवा वितरण काम वापस लेकर अस्पताल में दूसरी जगह तैनात किया गया है। सभी कर्मियों को सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के स्वास्थ्य में सुधार
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में मियाद पूरी कर चुकी वैक्सीन लगाने के बाद भर्ती मासूम के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि छाती में संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है और उसके शुगर लेवल में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। अगले दो दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed