{"_id":"9ad432126a23981100e475c740326f2c","slug":"excident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में आठवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में आठवीं के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमकना गांव से मौलेखाल ट्यूशन पढ़ने आ रहे छात्रों की बाइक असंतुलित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य छात्र को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।
सल्ट पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले चमकना गांव निवासी संदीप मनराल (14) पुत्र कुबेर सिंह और जीआईसी देवायल में ग्यारहवीं के छात्र रोबिन सिंह (17) पुत्र संजय सिंह ट्यूशन पढ़ने के लिए मंगलवार सुबह बाइक से मौलेखाल जा रहे थे। शहीद स्मारक खुमाड़ के निकट बाइक असंतुलित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। संयोग से मार्निंग वॉक को निकले गणेश दत्त ने बाइक गिरते हुए देख लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खाई से निकाला और देवायल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोबिन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि संदीप आज पहली बार ही ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन