{"_id":"a3f879e33ffcfe301d87b497862dfba6","slug":"excident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी फोर्ड कार, कार स्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी फोर्ड कार, कार स्वामी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा से रानीखेत की ओर आ रही फोर्ड कार बुधवार की रात यहां बूबूधाम कालिका के पास अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी, दुर्घटना में कार स्वामी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि मृतक ठेकेदार था और देर शाम वह अल्मोड़ा से अकेले रानीखेत आ रहा था।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम फोर्ड कार संख्या डीएल 8सीएन 0578 अल्मोड़ा से रानीखेत की ओर रवाना हुई। बताया गया है कि तकरीबन आठ बजे यह कार यहां मजखाली से आगे बूबूधाम पर अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। कार ताड़ीखेत ब्लॉक के ओवरी तिपोला गांव निवासी खुशाल सिंह नेगी(48) पुत्र विशन सिंह की थी, वह ठेकेदार थे और बुधवार को अल्मोड़ा से रिश्तेदारों से मिलकर वापस अपने गांव को आ रहे थे। काफी देर बाद जब कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे खुशाल सिंह को बाहर निकाला और राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मामला राजस्व पुलिस के अधीन होने के कारण गुरुवार की सुबह उपराजस्व निरीक्षक पान सिंह बिष्ट ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव का परिजनों को सौंप दिया।