फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Examining the hospital building

डॉक्टरों के आवास में रह रहे दो कार्मिक

Mon, 08 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Examining the hospital building
अस्पताल भवन की जांच - फोटो : अमर उजाला

धौलछीना (अल्मोड़ा)। डीएम के निर्देश पर सीडीओ प्रकाश चंद्र और सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलीं। सीडीओ ने अस्पताल के आवासीय भवनों में एएनएम, वार्ड ब्वॉय को अस्पताल की विद्युत चोरी करते पकड़ा।

विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि कर्मचारियों ने अस्पताल के मीटर से अवैध तरीके से कनेक्शन लिया था और बिजली जला रहे थे। मानकों को ताक में रखकर यह कर्मचारी डॉक्टरों के आवास में रह रहे है। सीडीओ ने कहा कि कर्मचारियों से बिजली बिल और किराए की वसूली संबंधित कर्मियों से की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण में भवन की हालत खराब और शौचालयों में काफी गंदगी पाई गई। पानी की टंकियां खुली थी। अस्पताल का रास्ता खराब था। शौचालय समेत समूचे अस्पताल परिसर में कई जगह गंदगी थी। सीडीओ ने पेयजल निगम निर्माण शाखा रानीखेत के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जेई को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और अपने सामने ही अस्पताल परिसर में सफाई करवाई। सीडीओ ने कर्मचारियों के निर्माणाधीन आवासीय कार्य की गुणवत्ता में कमी मिली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में ध्यान देने के निर्देश दिए। 2004 में स्वीकृत इस भवन की लागत 4.27 करोड़ रुपये है।


ग्रामीणों ने सीडीओ और सीएमओ को बताया कि अस्पताल में डॉक्टर न होने से रोगियों को दिक्कतें हो रही हैं। फार्मेसिस्ट के छुट्टी जाने पर अस्पताल बंद रहने की शिकायत की। सीएमओ ने बताया कि इस बारे में डीएम से वार्ता हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में शीघ्र डॉक्टर भेजा जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed