फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex-servicemen will be recruited in DSC from December 9

Almora News: पूर्व सैनिकों की डीएससी में नौ दिसंबर से होगी भर्ती

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will be recruited in DSC from December 9
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर सेवा का मौका मिलेगा। नौ दिसंबर से उनकी डीएससी में भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31 दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 दिसंबर 2018 से 30 नवंबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन




ये रहेगा कार्यक्रम

- 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।

- 9 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।



ये लाने होंगे दस्तावेज

-डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed