फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex ServiceMan Organised a meeting

माह की 15 तारीख तक मिले कैंटीन में सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ex ServiceMan Organised a meeting
बग्वालीपोखर में पूर्व सैनिक लीग की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी और सदस्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि रानीखेत सीएसडी कैंटीन में सामान महीने के अंत में आता है। भीड़ के चलते दूर दराज के पूर्व सैनिकों को सामान खरीदने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुझाव दिया कि महीने की 15 तारीख तक सामान मिल जाए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग की बैठक में जीआईसी बग्वालीपोखर का नाम शहीद कुंदन सिंह के नाम पर करने पर प्रसन्नता जताई गई। तय हुआ कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। कहा कि पूर्व सैनिक लीग भवन के विधायक से वार्ता हो गई है। इसके लिए विधायक की तरफ से सार्थक आश्वासन भी मिल गया है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए महीने में एक बार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विकासखंड मुख्यालय में आते हैं, उन्हें समस्याओं से अवगत कराने पर सहमति बनी। कहा कि रानीखेत मिलिट्री अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था भी की जानी जरूरी है। अध्यक्षता उपाध्यक्ष भूपाल सिंह भरड़ा ने की। बैठक में कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी, कैप्टन दौलत सिंह, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, कैप्टन मोहन सिंह, सूबेदार ललित मोहन सिंह नेगी, दुर्गा देवी, भगवती देवी, देबुली देवी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह, नीमा तिवारी आदि थे। शहीद चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed