निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उतरे पूर्व सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की जनरल स्व. बीसी जोशी मिलन केंद्र में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी का विरोध किया। कहा शिक्षा विभाग और प्रशासन को प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाना चाहिए।
उन्होंने जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में देने के प्रयास पर नाराजगी जताई। कहा अस्पताल को पीपीपी मोड में देने की बजाए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के 65 वर्ष से अधिक के नागरिकों को रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। इसलिए केएमओयू की बसों में भी मुफ्त यात्रा करने का लाभ दिया जाए।
लीग के पूर्व अध्यक्ष पीजी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरेंद्र लाल टम्टा, नवीन जोशी, कमल जोशी, मोहन जोशी, नीरज कुमार जोशी, पूरन सिंह ऐरी ने विचार रखे। बैठक में उप संरक्षक घनानंद जोशी, पीएस ऐरी, आनंद सिंह, उपाध्यक्ष रवि कमल जोशी, महिपाल सिंह मेहता, सीएस पवार, एनके जोशी, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, कुंदन सिंह कनवाल, गणेश सिंह जीना, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।