फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ex HM student caught with smack

एचएम का पूर्व छात्र स्मैक के साथ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ex HM student caught with smack
अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने होटल मैनेजमेंट के पूर्व छात्र के पास 24.70 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पूर्व में भी युवक स्मैक के साथ नैनीताल में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के मुख्य गेट के पास एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम को युवक संदिग्ध घूमता मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास 24.70 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। साथ ही स्मैक बेचकर कमाई गई साढ़े 11 हजार की राशि भी मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अल्मोड़ा के मल्ला जोशी खोला निवासी युवक अभिषेक नेगी (24) बताया। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी ने बताया कि स्मैक की कीमत लगभग दो लाख 40 हजार 700 रुपये है।
विज्ञापन

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह हल्द्वानी और रुद्रपुर से कम दामों में स्मैक लाकर अल्मोड़ा में युवाओं को अधिक दामों में बेचता है। वह पूर्व में नैनीताल में होटल मैनेजमेंट का छात्र रह चुका है। स्मैक के सा था वह पहले भी पहले गिरफ्तार हो चुका है। टीम में कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कड़ी से जुड़े तथ्य भी आए सामने
अल्मोड़ा। स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब इस कड़ी से जुड़े अन्य तस्करों को भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस ने बताया कि नैनीताल में पूर्व में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार हो चुके युवक के साथ इस मामले में और लोगों के लिप्त होने की भी संभावना है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अन्य कई तथ्य सामने आए हैं। वहीं पुलिस की ओर से हल्द्वानी और रुद्रपुर के तस्करों पर भी कार्रवाई की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed