{"_id":"5ff4a4e48ebc3e32b652a4d4","slug":"ex-army-in-binta-gagas-ranikhet-news-hld410015882","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्या पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्या पर चर्चा
भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक के दौरान मौजूद पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, कुवांली, बग्वालीपोखर क्षेत्र की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी। इस दौरान पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। लीग कार्यालय में पूर्व आनरेरी कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पूर्व कर्नल किरन तिवारी को माल्यार्पण करते हुए संगठन की सदस्यता दी गई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कर्नल तिवारी ने कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय लेते हुए सभी से संगठन की मजबूती का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपनी ओर से 25 हजार का चेक संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा। उन्होंने अधिकारियों का सदस्यता शुल्क एक हजार रुपये करने पर बल दिया। बैठक में आनरेरी कैप्टन मोहन सिंह, नेपाल सिंह भरड़ा, हरि सिंह भंडारी, ललित मोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, बसंत सिंह नेगी सहित वीरांगनाएं उपस्थित थीं। बैठक में कर्नल किरन तिवारी को संगठन का संरक्षक बनाया गया। प्रचार सचिव ललित मोहन सिंह नेगी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।