फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   EVM and VVPAT machines allotted to assembly constituencies

विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीन आवंटित

Tue, 19 Mar 2019 11:26 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Tue, 19 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT machines allotted to assembly constituencies
ईवीएम और वीवीपैट के आवंटन का काम निपटाते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीन आवंटित कर दी गई हैं। जिसमें जिले में 876 मतदेय स्थलों के लिए 1190 ईवीएम और 1251 वीवीपैट मशीन शामिल हैं। विधानसभा द्वाराहाट, रानीखेत और सल्ट की मशीनों को इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के स्ट्रांग रूम में और अल्मोड़ा, जागेश्वर तथा सोमेश्वर की मशीनों को जीआइसी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। अब द्वितीय रेंडमाइजेशन में पोलिंग बूथवार मशीनों का आवंटन किया जाएगा। 

विज्ञापन


  कलक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को आवंटित करते हुए बताया कि द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में 146 मतदेय स्थल हैं जिनमें 190 ईवीएम और 198 वीवी पैट आवंटित की गयी हैं। सल्ट में 136 मतदेय स्थलों के लिए 199 ईवीएम और 211 वीवीपैट, रानीखेत में 133 मतदेय स्थलों के लिए 180 ईवीएम और 189 वीवी पैट, सोमेश्वर विधानसभा में 139 मतदेय स्थलों के लिए 183 ईवीएम और 192 वीवीपैट आवंटित किए गए हैँ।
विज्ञापन


इसके अलावा अल्मोड़ा विधानसभा में 144 मतदेय स्थलों के लिए 196 ईवीएम और 206 वीवी पैट, जागेश्वर में 178 मतदेय स्थलों के लिए 242 ईवीएम और 255 वीवी पैट मशीनों को आवंटित किया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, एआरओ नरेंद्र सिंह भंडारी, सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, अभय प्रताप सिंह, राहुल साह, राजकुमार पांडे, नोडल अधिकारी डाकपत्र एवं मुद्रण डा. एसके उपाध्याय, ईवीएम केसी आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, प्रभारी कंट्रोल रूम राकेश जोशी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed