फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Every ninth patient in Almora suffering from cold, cold, viral

Almora News: अल्मोड़ा में हर नौवां मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल से पीड़ित

Mon, 17 Apr 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Every ninth patient in Almora suffering from cold, cold, viral
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। हालात यह हैं कि अस्पताल में पहुंचने वाला हर नौवां मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल से पीड़ित है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होते ही स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों से जूझ रहे अधिकांश लोगों की कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 520 रही। इनमें से 60 मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल से पीड़ित मिले। प्रभारी पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाला हर नौवां मरीज इन बीमारियों से पीड़ित मिल रहा है। इनमें 30 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इनमें से अधिकांश मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। बताया कि मौसम में बदलाव इसकी बड़ी वजह है। गर्मी बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़ों का प्रयोग बंद कर दिया है। सुबह-शाम गुनगुनी ठंड से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासकर बच्चों को ठंडे पानी से परहेज करना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवा है।
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित मिले
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा है। सोमवार को जिला अस्पताल में वारल से पीड़ित 12 मरीजों की कोरोना जांच की गई। इनमें से दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने कहा कि दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
अल्मोड़ा। सेवा से निकाले गए कोविड स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना की पिछली लहर में उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से अग्रिम पंक्ति में रहकर लोगों को सुरक्षा दी। लेकिन कोरोना की रफ्तार कम होते ही उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मजबूरन उन्हें सेवा बहाली के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इस मौके पर पंकज कुमार पांडेय, विजय प्रसाद, साहिल जोशी, पिंकी आर्या, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed