Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Even. spending. 50 lakhs. system. helpless. biting monkeys.

Almora News: 50 लाख झोंककर भी कटखने बंदरों के आगे सिस्टम बेबस

Mon, 21 Jul 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Even. spending. 50 lakhs. system. helpless. biting monkeys.
नगर की माल रोड पर इंटरनेट की केबल पर कूदता बंदर।  संवाद
अल्मोड़ा। कटखने बंदर आम लोगों के लिए आफत बन गए हैं और अफसरों के लिए खुली चुनौती। हालात ये हैं कि जिले में नगर से लेकर गांवों तक हजारों बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। सिस्टम बेबस है। वन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि चार साल में 50 लाख रुपये खर्च करके भी कुछ खास हासिल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिले में बंदरों से मुक्ति दिलाने के लिए योजनाएं चलाने के दावे हो रहे हैं फिर भी इनकी आबादी लगातार बढ़ रही है। वन विभाग के मुताबिक वर्ष 2020 से अब 2024 तक 9000 बंदर पकड़ कर उनका बधियाकरण किया गया।
विज्ञापन


विभाग को इस काम के लिए 49,44,000 रुपये खर्च करने पड़े। इसके बाद भी बंदरों की संख्या कम नहीं हुई।

जिले में नगर से लेकर गांवों तक हजारों बंदर उत्पात मचा रहे हैं। वन विभाग के सिविल सोयम प्रभाग को इस वर्ष 4400 बंदरों के बधियाकरण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 27 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग के बंदर पकड़ने और इनके बधियाकरण के अभियान पर सवाल उठने लगे हैं।
-
एक बंदर पकड़ने में खर्च होते हैं 1200 रुपये

एक बंदर को पकड़ने में 1200 रुपये का खर्च आ रहा है। इसके अलावा बधियाकरण का ऑपरेशन, दवा और खाने पर 1500 रुपये खर्च हो रहे हैं। बंदरों के ऑपेरशन, दवा और भोजन की जिम्मेदारी सिविल सोयम प्रभाग की है।
-
खेत हो रहे बंजर

बंदर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बंदरों की दहशत के चलते कई किसानों ने खेती से किनारा कर लिया है। खेती छोड़कर किसान रोजगार की तलाश में महानगरों का रुख करने को मजबूर हैं, इससे गांव खाली हो रहे हैं।
-
चुनाव का मुद्दा भी बना

पंचायत चुनाव में गांव-गांव वोट मांगने जा रहे प्रत्याशियों से ग्रामीणों का साफ कहना है कि जो उन्हें बंदरों से मुक्ति दिलाने की वादा करेगा। उनका वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा।


कोट
बंदरों में प्रजनन क्षमता तेजी से बढ़ रही है। मृग विहार स्थित एबीसी सेंटर में हर साल बंदरों को पकड़कर इनका बधियाकरण किया जाता है। अब बंदरों की आबादी की ओर आने से रोक लगाने के लिए जंगलों में फलदार पौधे रोपे जा रहे है। ताकि उन्हें जंगलों में पर्याप्त भोजन मिल सके। - किशोर गोस्वामी, वन क्षेत्राधिकारी, मृग विहार, अल्मोड़ा

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed