फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Essential for the development of the state party in power: Bhatt

राज्य के विकास के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी: भट्ट

Wed, 30 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 30 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Essential for the development of the state party in power: Bhatt
कपकोट में भाजपा नेताओं का मार्ल्यापण कर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की बागेश्वर, कपकोट और कांडा में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर हुई जन सभाओं में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।  राज्य के विकास और रोजगार के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की सत्ता से बेदखली के लिए घर घर जाने को कहा।
विज्ञापन


 
नगर के चौक बाजार में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। कहा कि आगामी चुनाव में राज्य पर लगे राहू रूपी कांग्रेस को हटाना जरूरी है। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार में ही 214 एकड़ जमीन वर्ष 2004 के बाद 2014 में सीएम ने एक हीरो मोटर्स कंपनी को रजिस्ट्री करके सरकारी खजाने को 260 करोड़ का चूना लगाया। मंडलायुक्त ने एक अरब रुपए का सरकारी खजाने में जमा करने के आदेश दिए हैं। जांच के लिए समिति का गठन हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सेवा का ठेका भी अपने ही चहेतों को दिया जा रहा है। रोजगार के नाम पर प्रशिक्षित लाठी डंडे खा रहे हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बज रहा है। नोटबंदी से जनता खुश तो कांग्रेस समेत अन्य दल परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बहु प्रतीक्षित टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के रेल मंत्री ने शीघ्र बजट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।  पार्टी के शीर्ष नेता सतपाल महराज ने कहा कि कांग्रेस राज में राज्य विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है। देवभूमि में भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं हो रहा है। कहा कि राज्य को खूबसूरत बनाने के लिए भाजपा का सत्ता में जरूरी है।


विधायक चंदन राम दास ने मुख्यमंत्री पर उनके क्षेत्र का विकास अवरुद्ध करने का आरोप मढ़ा।  बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद भट्ट, एडवोकेट मनोज जोशी, माया गोस्वामी समेत लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट और संचालन जिला महामंत्री राजू उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सह संयोजक दान सिंह रावत, यात्रा के कुमाऊं संयोजक कैलाश पंत, पूर्व मंत्री बलवंत  भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दर्जा प्राप्त मंत्री हीरा धपोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह और मनोज ओली आदि शामिल थे। कपकोट के केदारेश्वर मैदान और कांडा पड़ाव के कालिका मंदिर प्रांगण में भी भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार विकास को बाधित करने का आरोप लगाया। केदारेश्वर मैदान में हुई सभा का संचालन सुरेश कांडपाल और मथुरा प्रसाद ने किया। कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर प्रांगण में हुई सभा में  भगवान सिंह भंडारी, सुंदर गढ़िया और हीरा कर्म्याल मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed