{"_id":"5c18d28e222ae106027000db1341847f","slug":"environment-minister-javdehkr-today-in-katarmal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जावडे़कर आज कटारमल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जावडे़कर आज कटारमल में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान का स्थापना दिवस कल बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावडे़कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जावडे़कर पूर्वाह्न 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचेंगे और वहां से कार से कोसी कटारमल जाएंगे।
वहां पर्यावरण संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद तीन बजे लौट जाएंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण सचिव अशोक लबासा भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उधर जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आईसीमोड के महानिदेशक डॉ. डेविड मोल्डन द्वारा पंडित जीबी पंत स्मृति व्याख्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन