फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Entered the wedding ceremony and hit on the head with a stick

Almora News: विवाह समारोह में घुसकर सिर पर किया डंडे से वार

Sat, 14 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Entered the wedding ceremony and hit on the head with a stick
अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद पर एक विवाह समारोह में घुसकर युवक के सिर पर डंडे से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उनके सिर में छह टांके आए हैं। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के वाले खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमेश्वर थाने में दी तहरीर में कोट्यूड़ा पोस्ट पाटिया निवासी मनोज कुमार का कहना है कि 29 मई को दीवान राम के पुत्र विजय कुमार का विवाह था। इसमें कैलाश राम ने विवाद कर दिया। कुछ लोगों के समझाने पर विवाद शांत हो गया। 30 मई को रात आठ बजे विवाह स्थल पर कैलाश राम लाठी लेकर आया और मनोज कुमार के सिर में डंडे से वार कर दिया। मनोज से सिर में छह टांके लगे हैं। कैलाश ने विजय कुमार पर भी हमला कर दिया। उनको भी चोट आई हैं।
विज्ञापन

कैलाश राम का साथ देने उसके पिता पदी राम और माता जागुली देवी, छोटा पुत्र कमलेश कुमार लाठी लेकर हमला करने आए थे। यहां उपस्थित लोगों ने बीचबचाव किया। कैलाश राम के खिलाफ पहले भी थाने में कई मामले में दर्ज हैं। उन्होंने उसके और उसका साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed