{"_id":"64d925c56db7ce78a50e2f84","slug":"employees-rang-bell-plate-at-mps-residence-for-old-pension-almora-news-c-232-1-alm1001-1801-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मियों ने सांसद आवास पर बजाई घंटी, थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मियों ने सांसद आवास पर बजाई घंटी, थाली
Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांसद आवास के बाहर थाली बजाते कार्मिक। संवाद
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जिले भर के कार्मिक जिला मुख्यालय पहुंचे और सांसद आवास पर हल्ला बोला। इस दौरान कर्मियों ने घंटी और थाली बजाते हुए सरकार को कोसा। उन्होंने धरना दिया और कहा कि सांसद और विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ रही है। एक दिन के लिए सांसद या विधायक चुने जाने पर उन्हें आजीवन पेंशन मिलती है लेकिन अपने जीवन के कई साल जनता की सेवा में लगाने वाले कार्मिकों को पेंशन देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं।
रविवार को जिले भर के कार्मिक हजारों की संख्या में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले जिला मुख्यालय में जुटे। इसके बाद वे घंटी और थाली बजाते हुए जुलूस निकालते हुए दोबानौला स्थिति सांसद अजय टम्टा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान थाली और घंटी की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्मिकों ने सांसद आवास के बाहर धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि देश का संविधान कर्मचारियों को पेंशन पाने का अधिकार देता है। पेंशन उनके भविष्य की गारंटी है लेकिन सरकार ने संविधान को ताक पर रखकर पेंशन बंद कर दी।
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा ने कहा कि सांसद और विधायक पेंशन ले रहे हैं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। कहा कि जनप्रतिनिधि भी कार्मिकों की इस समस्या की सरकार के सामने पैरवी करने से बच रहे हैं जो गलत है। चेतावनी दी कि जल्द पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
सांसद मिले नहीं, प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
अल्मोड़ा। कार्मिक घंटी और थाली बजाते हुए सांसद आवास पहुंचे लेकिन जिले से बाहर होने के कारण उन्होंने अपने प्रतिनिधि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को मौके पर भेजा। कार्मिकों ने उनके माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए जल्द पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। उन्होंने कहा इसके लिए सभी कर्मचारी एकजुट हैं। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार कार्मिकों की मांग को लेकर गंभीर है। वह स्वयं इस मांग को सरकार के सम्मुख रखेंगे। इसके बाद कार्मिक वहां से रवाना हुए।
ये रहे शामिल
धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू महरा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश भंडारी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, मंत्री युगल मठपाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर जोशी, डॉ. मनोज कुमार जोशी, मीना शर्मा, महेंद्र सिंह गुसाईं, हरिवंश बिष्ट, मोहन सिंह, मोहन जोशी, दीप चंद्र पंत, गणेश पालीवाल, हरीश फुलेरिया, अरुणा गौतम, अर्शिया नाज, लोकेश बिष्ट, जीवन लाल साह, खुशहाल महर, नितेश कांडपाल, देवेश बिष्ट, त्रिवेंद्र सिंह, मेघा मनराल, हीरा डोभाल, भोला दत्त पंत, बृजेश डसीला, संतोष गडकोटी, प्रेमा गड़कोटी सहित कई कार्मिक मौजूद रहे।