{"_id":"699fe16e391ca64b890050bc","slug":"employees-protested-and-raised-slogans-against-the-government-for-their-demands-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: मांगों के लिए गरजे कर्मचारी, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: मांगों के लिए गरजे कर्मचारी, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए
Thu, 26 Feb 2026 11:30 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:30 AM IST
सार
अल्मोड़ा में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्कीम वर्कर व ठेका श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा के सभी सेक्टरों में श्रम कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करने समेत विभिन्न मांगों के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्कीम वर्कर व ठेका श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए नीति बनाई जाए। सामान्य भर्ती पर लगी रोक हटाकर रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही चार लेबर कोड में श्रमिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
इंडियन लेबर कांफ्रेंस का आयोजन कर त्रिपक्षीय तंत्र को मजबूत किया जाए। ईपीएस -95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित लागू करने की मांग की। कहा बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत सीमा में वृद्धि की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 24 हजार, सहायिकाओं को 12 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। कहा कि 10 वर्ष से अधिक सेवा पूरी करने वाले कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लाभ दिया जाए। वहां संगठन की प्रदेश मंत्री भगवती बिष्ट, रेनू, शशि देवी, दीपा नैनवाल, तारा फुलोरिया, गौरा कोहली, हेमा बिष्ट, जानकी, सरस्वती, दोसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन