फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Emphasis on providing better education, health and employment to women

Almora News: महिलाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने पर जोर

Mon, 13 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing better education, health and employment to women
फरीदाबाद में क्षमता निर्माण कार्यक्रम में मौजूद उतराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सा
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से फरीदाबाद (हरियाणा) में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा भी प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन सोमवार को वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, रोजगार देने आदि विषयों पर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने डिजिटल क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाकर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार से समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने पर जोर दिया। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति ने उत्तराखंड में राज्य महिला आयोग के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं अब शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आग आ रही हैं और संबंधित मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वयंसेवी संगठन के माध्यम से कई महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आमदनी भी कर रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में बाल विवाह के मामलों पर रोक लगाकर परिवार के सदस्यों से बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी को रोकने के भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के एनजीओ प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव तस्करों से छुड़ाई गई महिलाओं, बालिकाओं को पुनर्वासित करने के साथ ही अल्मोड़ा और हल्द्वानी जेलों में महिला कैदियों के लिए रोजगारपरक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, हरियाणा आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया समेत त्रिपुरा, मेघालय, दिल्ली, उड़ीसा, आसाम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed