फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Emphasis on making women self-reliant and connecting them with self-employment

Almora News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making women self-reliant and connecting them with self-employment
कार्यक्रम में मौजूद मंचासीन अति​थि। 
अल्मोड़ा। रौशनी आजीविका स्वायत्त सहकारिता चौनलिया की प्रथम वार्षिक सभा आयोजित की गई। सभा में सहकारिता की अब तक की उपलब्धियों, संचालित योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीप के दीपक शर्मा ने किया। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहकारिता सदस्यों के हित में लगातार कार्य कर रही है। सभा में आगामी कार्ययोजनाओं के साथ ही सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली उद्यमियों हेमा सत्यवाली, रेखा रानी को उद्यमिता पुरस्कार दिया गया और एकता ग्राम संगठन को पुरस्कृत किया गया। सम्मान मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद नैनवाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिगंबर डंगवाल रहे। अतिथियों ने सहकारिता से जुड़ी महिलाओं और सदस्यों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आनंदी बुधानी, चंद्रशेखर, देवेश खुलबे, दर्शन असवाल, ब्रजेश गहत्याडी, चंद्र किशोर, महेश बसेड़ा, सुरेश नैनवाल, भरत बिष्ट, रीना, अनीता, बबिता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed