फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Embezzlement revealed after making entry in passbook

Almora News: पासबुक में एंट्री कराने पर हुआ गबन का खुलासा

Mon, 02 Sep 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 02 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement revealed after making entry in passbook
अल्मोड़ा। मत्स्य विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक ने फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय खाते से 4.10 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब विभाग के अधिकारियों ने बैंक जाकर पासबुक में एंटी कराई। मामला सामने आने के बाद अब संबंधित कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार छिम्वाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सहायक निदेशक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राकेश चंद्र बलौदी ने 15जुलाई को फर्जी चेक के माध्यम से 1 लाख 40 हजार, 18 जुलाई को 1 लाख 20 हजार और 5 अगस्त को 1 लाख 50 हजार रुपये आहरित कर लिए। इसकी जानकारी तब मिली जब विभाग के खाते की पासबुक में एंट्री कराई गई।
विज्ञापन

जानकारी लेने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि यह राशि राकेश चंद्र बलौदी ने निकाली है। सहायक निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जगदीश देऊपा ने बताया कि बैंक अधिकारियों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed