फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elementary school fences damaged filtered

प्राथमिक स्कूल छानी की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कौसानी (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, कौसानी (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छानी ल्वेशाल के प्राथमिक स्कूलों के भवनों की हालत जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है। स्कूलों भवनों की छत टपकती है। प्राथमिक स्कूल छानी की चहारदीवारी पांच साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अब तक इसे बनाया नहीं गया है। स्कूलों में बिजली कनेक्शन भी नहीं है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत के अंर्तगत प्राथमिक स्कूल छानी में 55 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां दो शिक्षक तैनात हैं। करीब ढाई दशक पूर्व बने स्कूल भवन की छत टपकती है। पांच साल से चहारदावारी क्षतिग्रस्त है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को आगणन भेजा था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण बच्चों को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायतों के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल ल्वेशाल और कौसानी के भवनों की छत भी टपकती है। इससे बरसात में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दो रहे हैं। छानी और ल्वेशाल स्कूल में शौचालयों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह, छानी के प्रधान हरीश राम, बीडीसी सदस्य आनंद राम, श्याम सिंह दोसाद का कहना है कि प्राथमिक स्कूलों मे बिजली भी नहीं है। पोल खड़े किए गए हैं, पर कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।


उन्होंने कहा है कि स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि जल्द स्कूल भवनों की दशा नहीं सुधारी गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed