{"_id":"620166c339f7001d6f791f81","slug":"electricity-supply-is-not-smooth-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4530716134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद अब रानीखेत में पेयजल संकट, बिजली की लाइनें नहीं हो पाई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद अब रानीखेत में पेयजल संकट, बिजली की लाइनें नहीं हो पाई दुरुस्त
विज्ञापन
रानीखेत में अव्यवस्थित बिजली लाइनों को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बर्फबारी के बाद से जहां नगर की विद्युत आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। आपूर्ति सुचारु नहीं होने से नगर में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। संचार सेवाऐं भी ठीक नहीं हैं। इंटरनेट नहीं चलने के कारण तमाम बैंक और अन्य संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान हैं।
बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में तीन दिनों तक बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी पड़ी थी, हालांकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समस्या बरकरार है। रानीखेत नगर में अब पानी की समस्या सिर उठा चुकी है। विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण पंपिंग नहीं हो पा रही है, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिस कारण भारी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। संचार सेवाएं भी ठप रहने से लोगों का एक-दूसरे से संपर्क कट चुका है। नगर क्षेत्र में छावनी परिषद की देवीढुंगा पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। देवीढुंगा क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण बिजली की लाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं।
बिजली नहीं होने के कारण पंपिंग नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर लोग पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला भी जारी है। छावनी परिषद के वर्क सुपरवाइजर ईश्वर सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण पंपिंग नहीं हो पा रही है। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर व्यवधान आया था। लाइनों की मरम्मत की कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर सप्लाई बहाल कर दी गई है। कर्मचारी कार्य पर लगे हुए हैं।