{"_id":"689e2e8260bfb2e0a4021dc4","slug":"electricity-supply-disrupted-in-many-villages-of-kapkot-and-dug-nakuri-area-since-night-almora-news-c-231-1-bgs1001-117855-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कपकोट और दुग नाकुरी क्षेत्र के कई गांवों में रात से विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कपकोट और दुग नाकुरी क्षेत्र के कई गांवों में रात से विद्युत आपूर्ति बाधित
Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले के कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार की रात से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऊर्जा निगम लाइनों की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं।
बुधवार देर रात से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने के चलते विद्युत लाइनों को नुकसान हुआ। रात 10 बजे से कपकोट क्षेत्र के बैड़ा मझेड़ा, हरसिला, पंद्रहपाली, जाख, हड़बाड़, कन्यालीकोट, रियूनी लखमार, नान कन्यालीकोट, पुड़कुनी और जगथाना क्षेत्र में बिजली की लाइनों में पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों में पेड़ों के बिजली की लाइनों में गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। दुग नाकुरी क्षेत्र के किड़ई, पचार, रीमा, दोफाड़, बनलेख, होराली क्षेत्र के गांवों में बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे से आपूर्ति बाधित है। एसडीओ पूजा पंत ने बताया कि कई स्थानों में बारिश के चलते लाइनों में पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। जिसे दुरस्त कर कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। अन्य जगहों में आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।