{"_id":"6549370964aeda12480971e4","slug":"electricity-failure-in-dhauladevi-bhainsiyachhana-population-of-80-thousand-troubled-almora-news-c-232-1-shld1002-4756-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धौलादेवी, भैंसियाछाना में बिजली गुल, 80 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धौलादेवी, भैंसियाछाना में बिजली गुल, 80 हजार की आबादी परेशान
Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में लोगों को यूपीसीएल का साथ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को धौलादेवी, भैंसियाछाना विकासखंड में बिजली गुल रही, इससे 80 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। पूरे दिन लोग बिजली का इंतजार करते रहे।
सोमवार को धौलादेवी, भैंसियाछाना विकासखंड क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में अचानक खराबी आ गई। ऐसे में दोनों विकासखंड के 120 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही और 80 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। पूरे दिन लोग बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। सूचना के बाद यूपीसीएल ने टीम भेजकर खराबी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक भी इसका पता नहीं चल सका। बिजली गुल रहने से लोग मोबाइल तक भी चार्ज नहीं कर सके और शोपीस बने रहे। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि लाइन में खराबी का पता लगाने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होगी। संवाद