फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election of State Teachers Association Divisional Executive

राजकीय शिक्षक संघ मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Election of State Teachers Association Divisional Executive
प्रीति ममगाई। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी सम्मेलन के द्वितीय सत्र में विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। सात पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद पर पांच और महामंत्री पद चार शिक्षकों ने नामांकन किया है। महिला उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र डॉ. प्रीति ममगाई और आय व्यय निरीक्षक पद पर दीपक चंद्र बिष्ट ने नामाकंन किया है। दोनों निर्विरोध चुने गए। महिला संयुक्त मंत्री पद पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. भुवन चंद्र जोशी (कन्नू जोशी), जगदीश सिंह बिष्ट, गोकुल सिंह मर्तोलिया, विजय कुमार गोस्वामी, तारा पनेरु, उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए नारायण सिंह चौहान, अशेष अग्रवाल, पंचम सिंह मेवाड़ी, दुर्गादत्त गुणवंत ने नामांकन किया है। जबकि महिला उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र डॉ. प्रीति ममगाई, आय व्यय निरीक्षक पद पर दीपक चंद्र बिष्ट ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर चंद्रशेखर पुजारी, माधो सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह डोलिया, पुष्पेश सांगा, संगठन मंत्री पद पर गोपाल दत्त गुणवंत, गणेश चंद्र पाठक और साधु राम, संयुक्त सचिव पद पर राजीव कुमार, दुर्गेश जोशी, महेंद्र सिंह पटवाल, रविशंकर गुसाई ने नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया सीईओ जगमोहन सोनी, चुनाव अधिकारी बीईओ पीएस जंगपांगी, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक की देखरेख में हुई। नामांकन के पश्चात सभा में प्रत्याशियों ने तीन-तीन मिनट में अपनी-अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से एक बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा।

दीपक चंद्र बिष्ट

दीपक चंद्र बिष्ट- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed