फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election of 1099 pradhan in the district today

जिले में 1099 उप प्रधानों का चुनाव आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Election of 1099 pradhan in the district today
हवालबाग ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण में मौजूद मतदान अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के चुनाव बुधवार 26 फरवरी को होंगे। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां ग्राम पंचायतों को भेजी जा चुकी हैं। चुनाव के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले ग्यारह विकासखंडों में कुल 1160 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से 61 ग्राम पंचायतें असंगठित हैं, जबकि 1099 गठित ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के चुनाव बुधवार को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन

11 बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे तक चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। अपराह्न 1:30 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि सायं चार बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हवालबाग विकासखंड में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उसके पश्चात मतदान अधिकारी मतदान सामग्री लेकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को रवाना हुए। नोडल अधिकारी बीडीओ पंकज कुमार कांडपाल ने बताया कि विकासखंड में कुल 126 ग्राम पंचायतों में से 115 ग्राम पंचायतें संगठित हैं। जिनमें उप प्रधान के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed