{"_id":"63a9e225baafb60a4b4193ea","slug":"election-in-ssj-univ-almora-news-hld486614172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ चुनाव के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ चुनाव के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
अल्मोड़ा में छात्र महासंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच करतीं चुनाव अधिकारी प्रो. इला साह औ
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आज छात्र महासंघ के लिए चुनाव होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, व संयुक्त सचिव पद के लिए मुकाबला होगा, जिसके लिए आठ प्रत्याशी मैदान में है। एकल नामांकन होने से सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव तय है।
एसएसजे परिसर में सोमवार को छात्र महासंघ चुनाव के लिए नामांकन हुआ। विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र नामांकन कराने यहां पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष सिंह धानक और उमेद सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवम कापड़ी व नमांशु, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए नेहा व चंद्रा जबकि संयुक्त सचिव के लिए पंकज कुमार व पारस सिंह के बीच टक्कर होगी।
सचिव पर एक नामांकन होने से अर्जुन बिष्ट व कोषाध्यक्ष पद पर हरगोविंद सती का निर्विरोध चुना जाना तय है। विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार छात्र महासंघ का चुनाव हो रहा है। विश्वविद्यालय के अधीन 36 महाविद्यालय हैं। इनमें से 34 महाविद्यालयों के चुने गए प्रतिनिधि ही छात्र महासंघ के चुनाव में भाग लेंगे। नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय खासी चहल पहल रही। मतदान कर्मियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस मौके पर प्रो. जया उप्रेती, प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. एमएस जिन्नाह, प्रो. इला विष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
11 बजे से होगा मतदान
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से छात्र महासंघ के लिए मतदान होगा। चुनाव अधिकारी प्रो. इला साह ने कहा कि दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।