{"_id":"2f28cbe85950ce76e00e92f97503d133","slug":"election-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ में सिर्फ सचिव पद पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ में सिर्फ सचिव पद पर होगा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय मानिला में अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है, जबकि सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। छात्रसंघ के छह पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। सचिव पद के लिए चुनाव एक अक्तूबर को होगा।
चुनाव अधिकारी डा. योगेश चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष के लिए नवीन शर्मा, छात्रा उपाध्यक्ष संतोषी भंडारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र, संयुक्त सचिव प्रकाश भाकुनी, विवि प्रतिनिधि पद के लिए त्रिलोक सिंह मेहता ने नामांकन कराया। जांच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए। इन पदों पर एक-एक ही प्रत्याशियों द्वारा नाम दर्ज करने से सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। सचिव पद के लिए ललिता शर्मा और हरिशंकर चुनाव मैदान में है। इस पद पर चुनाव एक अक्तूबर को होगा।