फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly and disabled voters cast their votes

Almora News: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

Mon, 08 Apr 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled voters cast their votes
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान से घर बैठे मतदान कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
अल्मोड़ा। दिव्यांग और बुजुर्गों का घर बैठे मतदान अभियान शुरू हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। पोलिंग पार्टी ने घर-घर जाकर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराया। तीन दिन के भीतर जिले की छह विधानसभाओं में 378 दिव्यांग और 1637 बुजुर्ग मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं से मतदान कराने 128 मतदान पार्टी रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि विधानसभा रानीखेत के लिए 18, द्वाराहाट के लिए 16, सोमेश्वर के लिए 23, सल्ट के लिए 11, अल्मोड़ा के लिए 39 और जागेश्वर विधानसभा के लिए 21 पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। 85 साल से अधिक उम्र के 1637 और 378 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान के लिए आवेदन किया है। पहले दिन जो मतदाता घर पर नहीं मिलेंगे। उन्हें 10, 11 और 14 अप्रैल को फिर से मतदान का मौका दिया जाएगा। कहा हर मतदाता की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग का दायित्व है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed