फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ekata Yatra in Almora

कार्मिक एकता मंच ने चितई गोलू देवता मंदिर तक निकला एकता यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ekata Yatra in Almora
चौघानपाटा अल्मोड़ा में एकता कार्मिक मंच के सदस्यों को संबोधित करते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरि? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गंगोत्री से कलश में गंगाजल लेकर कार्मिक एकता मंच की एकता यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा रविवार को अल्मोड़ा पहुंची। संगठन के सदस्यों ने चौघानपाटा में यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कार्मिकों ने चौघानपाटा से चितई स्थित गोलू देवता मंदिर तक एकता यात्रा निकाली।
विज्ञापन

अध्यक्ष रमेश पांडे ने बताया 31 अगस्त को एकता यात्रा कलश सहित अल्मोड़ा विकास भवन और भीमताल विकास भवन होकर हल्द्वानी बुद्ध पार्क, एक सितंबर को शहीद स्थल खटीमा पहुंचेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा। डीएम ने कहा कर्मचारियों की समस्याओं के हरसंभव प्रयास होंगे। जिला स्तर की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी, जबकि अन्य मांगों के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। वहां हुई सभा में मंच के संरक्षक श्याम सिंह रावत, पंकज कांडपाल और अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि कार्मिकों को समय से पदोन्नति नहीं मिल रही है। वहीं विकास में बाधक हड़ताल की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। इन मुद्दों को लेकर कार्मिक मंच प्रदेश के सभी जिलों में एकता यात्रा निकाल रहा है। इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, महेंद्र गुसांई, मनोज लोहनी, दीपशिखा मेलकानी, दीक्षा, कुलदीप सिंह बंगारी, नवीन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed