फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight-member team, including two doctors, deployed for treatment of Corona positive youth

Coronavirus in Uttarakhand : अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव युवक के इलाज में दो डॉक्टरों समेत आठ सदस्यीय टीम तैनात

Thu, 14 May 2020 01:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Eight-member team, including two doctors, deployed for treatment of Corona positive youth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव पाए गए गेठिया गांव निवासी युवक को बुधवार देर रात अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके इलाज के लिए दो डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मियों की आठ सदस्यों की टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन


युवक के संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू हो गई है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक बीते 11 मई को अन्य लोगों के साथ एक बस में सवार होकर गुड़गांव से मोहान आया था। मोहान चौकी में स्वास्थ्य की जांच में उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


उसके बाद इस युवक को रानीखेत के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया था। उसका सैंपल 11 मई को जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया। बुधवार शाम को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के संपर्क वाले लोगों का पता लगाना हुआ कठिन

युवक को बुधवार देर रात इलाज के लिए कोरोना अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। कोरोना अस्पताल के प्रभारी और बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि युवक के इलाज के लिए दो डॉक्टर, दो नर्स सहित आठ लोगों की टीम लगाई गई है।

बताया गया है कि कोरोना वायरस पाया गया युवक जिस बस में सवार होकर आया था, उसमें लगभग 40 लोग सवार थे। मोहान पहुंचने के बाद सभी लोग अलग-अलग गांव को निकल पड़े। अब प्रशासन के लिए इस बस में आए अन्य लोगों को खोजना कठिन हो गया है।


बताया है कि यह लोग सल्ट, मॉलेखाल, चौखुटिया, मासी सहित कई अन्य अन्य इलाकों के रहने वाले हैं। यह भी आशंका है कि बस में आए कुछ अन्य लोग भी इस युवक के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हों। आशंका यह भी है कि गांव पहुंचे कुछ अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव रहे हों। इन लोगों के कारण कई अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed