फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Efforts will be made to maintain assets and increase income

परिसंपत्तियों के रखरखाव और आय बढ़ाने को होंगे प्रयास: उमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to maintain assets and increase income
जिला पंचायत अल्मोड़ा की बैठक में मंचासीन अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कांता रावत, प्रभारी ज? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शपथ ग्रहण के पश्चात सोमवार को जिला पंचायत की पहली बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के रख-रखाव के साथ-साथ आय को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संर्वद्धन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग रहें। उपाध्यक्ष कांता रावत ने कहा कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि जिला पंचायत सशक्त इकाई के रूप में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। पेंशन कई महीनों से लंबित हैं। समाज कल्याण विभाग को इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम मनुज गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन पंचायत के कार्यों के प्रति हमेशा सजग रहता है। आगे भी पूर्ण सजगता के साथ टीम भावना से कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत के सदन में अधिकतर युवा जनप्रतिनिधि चयनित होकर आए हैं। इसलिए युवाओं को एक नई सोच के साथ पंचायत के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी होगी। इस बीच अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं का ब्यौरा सदन में रखा। बैठक में डीडीओ केके पंत, पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत ने किया। अंत में सदन ने जिला पंचायत सदस्य कौशल्या देवी के पति पूर्व प्रमुख भूपेंद्र सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed