फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Effigies of Cabinet Minister Rekha and her husband Girdhari were burnt and slogans were raised.

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा और उनके पति गिरधारी का पुतला फूंका, नारे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Cabinet Minister Rekha and her husband Girdhari were burnt and slogans were raised.
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधायक और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार की बेटियों पर की गई टिप्पणी से राजनीति में आया तूूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के चौघानपाटा में खेल मंत्री रेखा और उनके पति गिरधारी का पुतला फूंका और नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम में गिरधारी लाल साहू का बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। वहां लीला जोशी, प्रीति बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट, विमल जोशी, निर्मला कांडपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पांडे, किरण आर्य, उमा आर्य, आसना गुनगुन, जया जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed