{"_id":"67a106f2ef12f203bd0b7bc3","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-123696-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर होगी व्यवस्थापकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर होगी व्यवस्थापकों की तैनाती
Mon, 03 Feb 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में बनाए गए 110 परीक्षा केंद्रों में जल्द केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी।
जिले में कुल 13421 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे। इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जहां कुल 6574 विद्यार्थी हैं। इंटर में कुल 6847 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 110 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रहेगी।
परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक की ही नजर रहती है। प्रश्न पत्र की गोपनीयता भी उसी के हाथ रहती है। इससे पेपर लीक होने की आशंका भी रहती है।
परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति रहेगी। वह परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। डबल आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाभी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा।