फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   education news in district.

Almora News: नए सत्र के एक पखबाड़े बाद जिला मुख्यालय पहुंचीं मुफ्त किताबें, वितरण शुरु

Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
education news in district.
अल्मोड़ा। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक पखवाड़े बाद मुफ्त पाठ्य पुस्तकें जिला मुख्यालय में पहुंचने लगी हैं। जिला मुख्यालय से पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। धौलादेवी ब्लॉक के लिए 2990 पुस्तकों को भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के नाम पर 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इस साल भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले विभाग के पास छात्रों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने के लिए साल भर का समय रहता है। सिस्टम की सुस्ती का आलम यह है कि नया सत्र शुरू होने के एक पखवाड़े से अधिक समय बाद जिला मुख्यालय में मुफ्त पाठ्य पुस्तकें पहुंच पाई हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्थित जिला स्तरीय पाठ्य पुस्तक वितरण केंद्र से मुफ्त पुस्तकों का वितरण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकासखंड धौलादेवी को कक्षा नौ से 12 तक की कुल 2990 पुस्तकों को भेजा गया। जल्द ही इन पुस्तकों को बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। डायट के प्राचार्य एलएम पांडे ने हरी झंडी दिखाकर पुस्तकों के वाहन को रवाना किया। वहां पर डायट प्रवक्ता बीसी पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, प्रकाश पंत, अशोक बनकोटी, पुस्तक वितरण प्रभारी हरीश भंडारी, कमलेश पांडे, शिव दत्त पांडे, सुमित पांडे, गौरव पांडे, लता वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed