फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: अब 14 तक होंगे समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण

Thu, 06 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिला है। पंजीकरण के लिए 14 जून तक फिर से समर्थ पोर्टल खोला गया है। इससे छूटे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में स्नातक पहले सेमेस्टर में 31 मई तक समर्थ पोर्टल के जरिए पंजीकरण हुए। कई छात्र-छात्रा निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके। छात्र हित में फिर से 14 जून तक समर्थ पोर्टल खोला गया है। अब छूटे छात्र-छात्राओं को आठ दिन के भीतर पंजीकरण कराना होगा। 14 जून रात 12 बजे तक पंजीकरण होंगे जबकि प्रवेश प्रक्रिया पहले की तरह संचालित रहेगी। तय तिथि तक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए दूसरी मैरिट लिस्ट 15 जून को जारी की जाएगी। नोडल अधिकारी एसएसजे विवि के डॉ. मनोज सिंह बिष्ट ने कहा कि छूटे विद्यार्थी 14 जून तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की दूसरी मैरिट सूची बनेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed