{"_id":"5841af5f4f1c1b2616de6a10","slug":"eater-was-only-defender-in-the-state-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में रक्षक ही भक्षक हो गए : सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में रक्षक ही भक्षक हो गए : सतपाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में पविर्तन यात्रा में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा व सतपाल महाराज आदि ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को बर्बाद करने और गैरसैंण राजधानी के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में रक्षक ही भक्षक हो गए हैं। बाड़ खेत को खाने लगी है। ऐसी स्थिति में प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया हरीश रावत को समझ लेना चाहिए कि तपोभूमि में पाप करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति भी नही होती।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुमाऊंनी में दिए भाषण में गैरसैंण राजधानी को लेकर प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनने से निकटवर्ती लोगों को बहुत लाभ मिलता, पलायन और बेरोजगारी पर अंकुश लगता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया हरीश रावत एक सोची समझी रणनीति के तहत केंद्र सरकार पर मदद न देने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को करोड़ों की आर्थिक मदद के साथ ही हर संभव सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
सभा का संचालन गणेश नायक ने किया। वहां कैलाश पंत, गणेश मालवीय, जिलाध्यक्ष अनिल शाही, मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, पूरन संगेला, गणेश कांडपाल, सुनीता तिवारी, गोविंद पिलख्वाल, सदानंद पांडे, दानसिंह रावत, सुरेंद्र मनराल, जनार्जन पांडे, कुंदन बिष्ट, मुकेश पांडे, धनसिंह, सावित्री कठायत, राजेश चौधरी, पप्पू सती, चंदन बिष्ट, महेश नेगी कैलाश भट्ट और गणेश नायक सहित कई कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। बाद में मासी में भी यात्रा दल के सदस्यों का स्वागत किया गया।