फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   E-book turned to banking and trends in Czech

ई-बैंकिंग और चेक बुक की तरफ बढ़ा लोगों का रुझान

Wed, 28 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया का लाभ लोगों ने नोटबंदी के दौरान लिया। इन 50 दिनों में लोगों का इंटरनेट बैंकिंग की तरफ रुझान बढ़ा। पचास दिन के अंदर जिले में करीब 100 स्वाइप मशीनों के भी आवेदन आ चुके हैं। 

विज्ञापन

   आठ नवंबर से शुरू हुई नोटबंदी में अब तक लोगों को पैसा उपलब्ध कराने के लिए आरबीआई से करीब चार बार कैश आ चुका है।

इस दौरान लोग बैंकों से पैसा निकालने में व्यस्त रहे और डिजिटल इंडिया की तरफ भी कदम बढ़ाते दिखे। एसबीआई के विशेष सहायक नेट बैंकिंग सुभाष पांडे ने बताया कि पिछले पचास दिनों में हर रोज करीब 10 लोग नेट बैंकिंग से जुड़े। नोटबंदी के बाद से करीब 1200 चेक बुक खाता धारकों को दी गई। यह एक बैंक का मामला है। जिले में अन्य बैंकों को भी शामिल कर दें तो यह आंकड़ा हजारों में पहुंच जाएगा। एसबीआई पीओ अमित अग्रवाल ने बताया कि 100 स्वाइप मशीनों में करीब 12 मशीनें विभिन्न जगह लग भी चुकी हैं। बैंक प्रबंधक जगदीश कुमार के मुताबिक लोगों का भी इंटरनेट बैंकिंग की तरफ रुझान काफी बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed