{"_id":"5749e0c94f1c1b2f07691d65","slug":"dwarahat-wall-magazine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासिक पत्रिका का दूसरा संस्करण जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासिक पत्रिका का दूसरा संस्करण जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 28 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में दीवार पत्रिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में मासिक दीवार पत्रिका सृजना का द्वितीय संस्करण जारी हो गया हे। दूसरा चरण जंगल की आग से संबंधित था। ‘जलते जंगल, जलते दिल’ विषय पर लिखी कविता में किरन बिष्ट ने जंगलों में लगी आग की वजह से पशु पक्षियों को होन वाले परेशानी, पशु चारे तथा पर्यावरण को होते नुकसान पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
ज्योति श्री ने चित्र के माध्यम से सुलगते जंगलों की तस्वीर पेश की। किरन बिष्ट ने लेख के माध्यम से नष्ट होती प्राकृतिक संपदा पर चिंता दिखाई है। सावनी पाठक ने कुमाऊंनी कविता उत्तराखंड बचाओ के माध्यम से अभिव्यक्ति दर्शायी है। सृजना की संपादक प्रिया उपाध्याय ने सभी को शपथ दिलाई। संपादक शिक्षिका डॉ. अमिता प्रकाश ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की है। ब्यूरो
विज्ञापन