फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat Pahari Swabhiman Yatra started from Seraghat of Ukrand

उक्रांद की सेराघाट से द्वाराहाट पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dwarahat Pahari Swabhiman Yatra started from Seraghat of Ukrand
सेराघाट से द्वाराहाट के लिए यात्रा निकालते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को सेराघाट से द्वाराहाट के लिए पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शुरू की। पदाधिकारियों ने राज्य विकास के लिए उक्रांद को बेहतर विकल्प बताया।
विज्ञापन

सेराघाट मे हुई सभा को वक्ताओं ने कहा कि जहां सत्ता का मोह लिए दिल्ली वाले दल बूथ बचाओ अभियान मे जुटे है, वहीं उत्तराखंड क्रांति दल पहाड़ी स्वाभिमान बचाओ यात्रा निकालकर पहाड़ के लोगों को जगाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की यही स्थिति रही और पलायन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में पोलिंग बूथ तो क्या कई विधानसभा क्षेत्रों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को अब सिर्फ उत्तराखंड क्रांति दल ही बचा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, भानुप्रकाश जोशी, गोपाल मेहता, दिनेश जोशी, गजेंद्र लोहिया, राजेंद्र प्रसाद, उदय मेहरा, कमलेश सिंह बनौला, रजत बगड़वाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed