{"_id":"581e209f4f1c1bd6354379c1","slug":"dwarahat-craze-of-rhodes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं ऑफ रोडर्स ने वाहनों से दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं ऑफ रोडर्स ने वाहनों से दिखाए हैरतअंगेज करतब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में ऑफ रोडर्स का क्रेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट महोत्सव के दूसरे दिन यहां कुमाऊं ऑफ रोडर्स की टीम ने अपने वाहनों के माध्यम से एडवेंचर (साहसिक खेलों) का प्रदर्शन किया गया। कुशल चालकों ने उबड़-खाबड़ मार्गों पर पहाड़ से चढ़ने, उतरने के करतब दिखाए। सड़क के दोनों ओर युवाओं, बच्चों ने एडवेंचर टीम का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
सुबह जीआईसी के पास जिला परिषद मार्ग से होते हुए वाहनों ने तमाम करतब दिखाए। करतब दिखाने के लिए चार वाहन खेतों में उतारे गए थे। इससे पहले स्टेशन पर 15 सदस्यीय टीम का भव्य स्वागत हुआ। द्वाराहाट में पहली बार इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन किया गया था, इस लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर खड़े लोग टीम की हौसला अफजाई कर रहे थे। टीम में कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब के अध्यक्ष विकास किरौला, सचिव देवेंद्र दिगारी, संयुक्त सचिव राजदीप सिंह, आशुुतोष कनवाल, राजवीर सिंह, सचिन आहुजा, संजय रावत, जगदीश बिष्ट, प्रमोद मेहरा, मनीष बिष्ट, उपेंद्र देउपा, अनिल गड़िया, पवन पाल, गौरव मेहरा, रवि मेहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल, हेमंत शाह, भूपेंद्र कांडपाल, महेश नेगी, अनिल चौधरी ने भी टीम का स्वागत किया। इससे पहले कार्यक्रम तहसील रोड पर होना था, लेकिन वहां जगह न होने के कारण स्कूली बच्चों और लोगों की फजीहत हुई।